सिलाव के पर्यावरण प्रेमी मानसून कुमार को मिला बिहार प्राइड अवार्ड

नालंदा :- नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के जाने-माने पर्यावरण प्रेमी व समाजसेवी मॉनसून कुमार को उनके समाजोपयोगी कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान के लिए बिहार प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान पटना में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘बिहारी एक पहचान’ स्वयंसेवी संस्था द्वारा प्रदान किया गया। संस्था ने बताया कि मॉनसून कुमार लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान और समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से न केवल स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैली है, बल्कि नई पीढ़ी भी प्रेरित हो रही है।
सम्मान पाकर मॉनसून कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगे भी वे समाज व पर्यावरण की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ