अब दशहरा व छठ में डीलरों का रहेगा अवकाश


पटना :- डीलरों की एक बड़ी मांग राज्य सरकार ने मान ली है। अब डीलरों को भी स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, छठ व ईद सहित कई अन्य बड़े पर्व पर अवकाश रहेगा। उस दिन जनवितरण प्रणाली की दुकान खोलने का दबाब उन पर नहीं रहेगा।
यह जानकारी आज रविवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने दी। मंत्री ने कहा कि डीलर विभाग व सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। सरकार गरीबों तक उन्हीं के माध्यम अनाज पहुंचा रही है। सरकार शनै: शनै: डीलरों की अपेक्षा भी पूर्ण कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ