बिहारशरीफ :- "मेट्रो न्यूज़ नालंदा" अपने सफल संचालन के 10 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रही है। इस ऐतिहासिक मौके पर 13 अगस्त 2025 को एक भव्य महिला सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन की खास बात यह है कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से टाउन हॉल, अस्पताल मोड़, बिहार शरीफ (नालंदा) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे –
डॉ. सुनील कुमार – बिहार सरकार में मंत्री एवं स्थानीय भाजपा विधायक
श्री कौशलेंद्र कुमार – लोकसभा सांसद, नालंदा
ई. सुनील कुमार – जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरनौत के पूर्व विधायक
श्रीमती रीना यादव – विधान परिषद सदस्य, नालंदा
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन सोनू कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो मेट्रो न्यूज़ नालंदा के संस्थापक और संपादक हैं।
इस समारोह में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति एवं प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रेरणादायक महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी कार्यक्रम का आकर्षण रहेंगी।
ज्ञात हो कि "मेट्रो न्यूज़ नालंदा" ने बीते 10 वर्षों में निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और जनहित की खबरों के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई है। यह आयोजन संस्था के सामाजिक दायित्व को और मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
0 टिप्पणियाँ