पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य हेतु मॉनसून कुमार हुए सम्मानित

राजगीर :- अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल राजगीर के सभागार में विधान पार्षद नवल किशोर यादव जी के हाथों शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु सिलाव निवासी पर्यावरण प्रेमी मॉनसून कुमार को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बताते चले कि मॉनसून कुमार को इससे पूर्व भी पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके उल्लेखनीय प्रयासों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वे विभिन्न सामाजिक अभियानों के माध्यम से विद्यालयों में पौधारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देते रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे समर्पित युवाओं की आवश्यकता है, जो शिक्षा और पर्यावरण दोनों क्षेत्रों में नई सोच के साथ काम कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ